राजनांदगांव

त्रि दिवसीय संत समागम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित
25-Sep-2022 3:42 PM
त्रि दिवसीय संत समागम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित

राजनांदगांव, 25 सितंबर। कबीर पंथ के आचार्य पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनिनाम साहेब दामाखेड़ा के सानिध्य में त्रि-दिवसीय संत समागम समारोह राजनांदगांव में आयोजित होना है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक स्थानीय तहसील साहू संघ चौखडिय़ापारा में आयोजित हुई। बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भी शामिल हुए।

अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि सात्विक जीवन का संदेश पूज्य कबीर पंथ का ये आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। यह राजनांदगांव जिले का सौभाग्य है कि संतो के चरण यहां पड़ते रहते हैं और उनके वाणी प्रवचन से सबको ज्ञान प्राप्त होता है। विभिन्न वर्गों के कबीर अनुयायी इस आयोजन में शामिल होंगे।और हमें सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है ये हमारा सौभाग्य है।

बैठक में महंत मीरा साहू टेडेसरा, महंत युगलदास साहेब संबलपुर, महंत गुहा दास साहेब, महंत छगनदास साहेब, महंत घनश्याम साहू, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संरक्षक कुलबीर सिंह छाबड़ा, भागवत साहू, खैरागढ़ तहसील अध्यक्ष गिरधारी साहू, तिलकराम साहू, बीडी साहू, भगवानी साहू, उत्तम साहू, प्रकाश साहू, देवदास साहू, मदन साहू सहित अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news