गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 25 सितंबर। आज सुबह गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 4 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में भाजपा द्वारा पंं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम पंं.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए भाजपा जिला ग्रामीण जिला मंत्री परदेशीराम साहू ने कहा कि पं.दीनदयाल जी का सपना था कि गरीबों के हित में सरकार काम करें, जिसे आज देश के
प्रधानमंत्री जी ने साकार करते हुए गरीब हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दयालुराम गाड़ा ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मयाराम साहू,संतु कंसारी,दीपक साहू, रामबाई कंसारी, जानकी वर्मा, रामनारायण साहू, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।