महासमुन्द

आज जलेंगे आस्था के जोत
25-Sep-2022 7:37 PM
आज जलेंगे आस्था के जोत

पिथौरा, 25 सितंबर। शारदेय नवरात्रि के अवसर पर सोमवार को नगर के चार दुर्गा मन्दिरो सहित दुर्गा पंडालों में मनोकामना ज्योत ज्वारा प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। इसके लिए नगर के मन्दिरो एवम दुर्गा पूजा हेतु बनाये गए पंडालों की सजावट की गई है।।

मिली जानकारी के अनुसार विगत दो वर्षों तक कोरोना बंदिशों के बाद इस वर्ष दुर्गोत्सव दशहरा पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है।परमेश्वरी दुर्गा मंदिर, वन विभाग स्थित दुर्गा मंदिर , मंदिर चौक दुर्गा मंदिर सहित नगर का सबसे पुराना शीतला मंदिर में भी ज्योति प्रज्ज्वलित करने एवम घट स्थापना हेतु आकर्षक तरीके से सजाया गया है।इसके अलावा नगर में कोई दर्जन भर दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना की जा रही है।इसके लिए भी सजावट हेतु समिति के सदस्य जोरशोर से जुटे है।ज्ञात हो कि नगर के चारो स्थायी मन्दिरो में प्रतिवर्ष कोई 1000 मनोकामना ज्योतिकलश स्थापित किये जाते है।


अन्य पोस्ट