सरगुजा

मां दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करने में जुटे भगवानपुर समिति के कार्यकर्ता
25-Sep-2022 8:22 PM
मां दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करने में जुटे भगवानपुर समिति के कार्यकर्ता

अम्बिकापुर,25 सितंबर। 2 वर्ष के कोरोना काल के पश्चात, इस वर्ष श्री श्री शारदा दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ भगवानपुर द्वारा स्थानीय बनारस रोड भगवानपुर में स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता के पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष समिति द्वारा पंडाल व गेट को और अधिक भव्यता से सजाया जा रहा है, बता दें कि मूर्ति स्थापना 1 अक्टूबर 2022 षष्ठी के दिन की जानी है, और पूजा 7 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, समिति द्वारा पूजा में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व जगराते का आयोजन भी किया जा रहा है, 1 अक्टूबर के दिन डांडिया व डांस ऑडिशन , 2 अक्टूबर डांडिया व डांस सेमीफाइनल, 3 अक्टूबर उल्लू प्रतियोगिता, फुग्गा प्रतियोगिता डांडिया व जबलपुर आर्केस्ट्रा द्वारा भव्य जगराता, 4 अक्टूबर डांस व कुर्सी प्रतियोगिता डांडिया फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य प्रस्तुति, 5 अक्टूबर मेहंदी प्रतियोगिता जलेबी दौड़ व राजेश जयसवाल एवं ग्रुप द्वारा भव्य प्रस्तुति ,6 अक्टूबर डांस फाइनल प्रतियोगिता ,7 अक्टूबर भव्य झांकी के साथ माता का विसर्जन का आयोजन किया गया है द्य सोलो डांस पुरस्कार प्रथम 11,000, द्वितीय 5100, तृतीय 2100 ग्रुप डांस पुरस्कार प्रथम 41000, द्वितीय 21000, तृतीय 5100 व सभी प्रतियोगिताओं में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं ,समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि जो भी प्रतिभागी भाग लेना चाहते हैं व समिति से 9754991238,7000284292,9669982279 संपर्क कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news