धमतरी

शराब पिलाने की बात पर हुआ विवाद, युवक ने मारा चाकू
26-Sep-2022 2:53 PM
शराब पिलाने की बात पर हुआ विवाद, युवक ने मारा चाकू

धमतरी,  26 सितंबर। जिले में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। 2 दिन पूर्व चौपाटी में हुए विवाद के बाद अब देमार में चाकूबाजी हो गई। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अस्पताल पुलिस चौकी के मुताबिक देमार में शनिवार की शाम देव कुमार ध्रुव (32) पिता भागवत राम और विश्राम यादव (57) पिता पतिराम शराब दुकान के पास गया था, तभी शराब पिलाने की बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद अज्ञात लोगों ने दोनों पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। हमलावर की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।

तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
एक अन्य घटना में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। पोटियाडीह में शनिवार की शाम 2 साल की बच्ची ईश्वरी मरकाम पिता योगेश्वर खेलते-खेलते घर से तालाब की तरफ चली गई। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर खोजबीन की। तालाब में वह मृत अवस्था में मिली, जिसे निकाल कर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news