सरगुजा

विश्वरंग पुस्तक यात्रा आज अम्बिकापुर पहुँचेगी
26-Sep-2022 7:07 PM
विश्वरंग पुस्तक यात्रा आज अम्बिकापुर पहुँचेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 26 सितंबर। विश्वरंग 2022 के अंतर्गत शहर से गाँव कस्बों तक पुस्तक यात्राओं का अनूठा आयोजन 22 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में पुस्तक यात्रा 27 सितंबर को पहुंचेगी। यह पुस्तक यात्रा 27 सितंबर को प्रात: 11 बजे सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर पहुंचेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुस्तक यात्रा के प्रमुख समन्वयक योगेश मिश्रा, सरगुजा संभाग के रीजिनल हेड़ विजय श्रीवास्तव व आईसेक्ट के स्कील प्रोवाइडर स्थानीय सेन्टर के राहुल जैन ने बताया कि यह पुस्तक यात्रा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड़ के कुल 11 स्थानों से एक साथ शुभारंभ 100 जिलों, 200 विकासखंड़ों, 500 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में विश्वरंग कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित छग में डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय की पुस्तक यात्रा 22 सितंबर को बिलासपुर से प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को छ.ग. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रात: 11 बजे रवाना किया। यह यात्रा बिलासपुर क्षेत्र के प्रमुख सात शहरों से होते हुए वापस रमन विश्वविद्यालय में समाप्त होगी।

इस यात्रा के दौरान प्रमुख शहरों के स्कूल अथवा कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच पुस्तकों व साहित्य पर आधरित विभिन्न कार्यक्रमों में स्वरचित कविता, कहानी पाठ तथा चित्रकला की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को 30 सितंबर को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। इस पुस्तक यात्रा के माध्यम से स्थानीय पाठ्क व लखकों को बढ़ावा देने व जोडऩे की उत्सवी पहल भी होगी। इस कार्य में स्थानीय कला, साहित्य, सस्कृति की सहयोगी संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

इस यात्रा के दौरान दानदाताओं से संग्रहित पुस्तकें जरूरतमंद शिक्षण संस्थान को भेंट की जाएगी। साथ ही पुस्तक यात्रा वाहन में उपलब्ध पुस्तकें विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें पुस्तक प्रेमी विशेष रियायती दरों में खरीद सकेंगे। विश्वरंग पुस्तक यात्रा के तारतम्य में छात्र-छात्राएं, शिक्षकों तथा आमंत्रित लेखकों, कवियों के बीच पुस्तकों की गौरवशाली परंपरा तथा आंचलिक सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित कई कार्यक्रम होंगे। यह पुस्तक यात्रा 27 सितंबर को प्रात: 11 बजे सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर पहुँचेगी , जिसका भव्य स्वागत व संबंधित कार्यक्रम आईसेक्ट संस्थाओं में किया जाएगा इसके बाद यात्रा अपने अगले गंतव्य को प्रस्थान करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news