कोण्डागांव
मौसम बिगड़ा, बाइक चालक पर गिरी गाज, घायल
26-Sep-2022 8:59 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 26 सितंबर। केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम आँचलापारा में एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चनियागांव निवासी 22 वर्षीय यशवंत नाग मोटरसाइकिल में धनोरा से वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान ग्राम आँचलापारा के समीप अचानक वह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे धनोरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे