राजनांदगांव

कलेक्टर, नपाअध्यक्ष सहित पार्षदों ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
27-Sep-2022 3:27 PM
कलेक्टर, नपाअध्यक्ष सहित पार्षदों ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़,  27 सितंबर।
ई रिक्शा से शहर के सभी वार्डों का कचरा संग्रहण किया जाएगा। कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा सहित नगर पालिका सभापति और पार्षद ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शहर के वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए नगरपालिका के प्रस्ताव पर ई-रिक्शा खरीदने शासन ने 23 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। अब ई रिक्शा से शहर के सभी वार्डों का कचरा संग्रहण किया जाएगा। ई-रिक्शा खरीदने के बाद कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदियों को इसे चलाने माह भर से प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

कलेक्टर डॉ सोनकर नगर पालिका सीएमओ सूरज सिरदार अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा सहित पार्षद ने भी ई रिक्शा चलाकर इसकी विधिवत शुरुआत की।
कलेक्टर डॉ. सोनकर ने स्वच्छता दीदियों को ई रिक्शा की बधाई देते कहा कि स्वच्छता दीदियों के मेहनत के दम पर नगर पालिका ने आधा दर्जन स्वच्छता के इनाम जीते हैं। ई रिक्शा आने से शहर में सफाई व्यवस्था और तेज हो जाएगी। इसका लाभ स्वच्छता दीदियों के साथ शहर के नागरिकों को मिलेगा। कंडम वाहनों से माह में 85 हजार की बचत पालिका को होगी। 5 साल पहले के वाहनों और रिक्शा से संचालित हो रही शहर की साफ सफाई में पुराने वाहनों की मरम्मत पालिका को भारी पड़ रही थी 5 साल से लगातार बेहतर स्वच्छता अभियान शहर में संचालित करने नए वाहनों की खरीदी का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डीजल वाले वाहनों में भी मरम्मत के बाद पालिका को हर माह , 85 हजार से अधिक की राशि खर्च करनी पड़ती थी। इसके बाद भी वाहनों के खराब होने की दशा में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाता था। अब ई रिक्शा से घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य संपन्न कराया जाएगा । ई रिक्शा के संचालन का प्रशिक्षण लेने के बाद ई रिक्शा से कचरा संग्रहण का कार्य स्वच्छता दीदी ही संभालेंगी।घर-घर कचरा संग्रहण ,रात्रिकालीन सफाई सहित अन्य कार्यों में बेहत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि स्वछता दीदियां ही ई रिक्शा चलाएंगी ई रिक्शा सेवाओं से कचरा संग्रहण कार्य में कम समय लगेगा तथा मेहनत की बचत होगी। पालिका को भी अभियान में हो रहे अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।

नगर पालिका सीएमओ सूरज सिंरदार ने बताया कि 10 ई रिक्शा में से आठ का संचालन कचरा संग्रहण के लिए किया जाएगा। 2 को आपातकालीन सेवाओं में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका के सभी सभापति पार्षद गण कर्मचारी आदि  मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news