कोरिया

अहंकार रूपी रावण का होगा दहन, हम विवाद नहीं चाहते- देवेन्द्र तिवारी
27-Sep-2022 3:28 PM
अहंकार रूपी रावण का होगा दहन, हम विवाद नहीं चाहते- देवेन्द्र तिवारी

जिला प्रशासन ने नई समिति को रावण दहन की दी अनुमति

बैकुंठपुर (कोरिया) 27 सितंबर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में रावण दहन कार्यक्र्रम इस बार सत्ता पक्ष की समिति द्वारा होना तय हो गया, प्रशासन ने 12 वर्षो से रावण दहन का आयोजन कर रही समिति का अनुमति प्रदान नहीं की। वहीं मामले में कोरिया सर्व विकास समिति ने प्रशासन से उन्हें अनुमति न दिए जाने का कारण मांगा है। वहीं समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि जिस तरह से कोरिया के विभाजन का दंश हम लोग झेल रहे है ठीक उसी तरह का अहंकार रावण दहन में भी देखा जा रहा है, आयोजन जनमानस का है, इसलिए हम विवाद नहीं चाहते।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में वर्ष 2009 से कोरिया सर्व विकास समिति के माध्यम से रावण दहन कार्यक्रम लगातार किया जाता रहा है और सिर्फ दो वर्ष कोरोना काल में ही रावण दहन कार्यक्रम रोका गया था इसके बाद इस वर्ष पुन: कोरिया सर्व विकास समिति के द्वारा रामानुज मिनी स्टेडियम में रावण दहन की तैयारी शुरू कर दी और इसके लिए अंबिकापुर से कलाकार बुलाकर रावण मेघनाथ व कुंभकरण का पुतला बनाने का कार्य शुरू कर दिया था। पुतले का निर्माण कार्य लगभग आधा पूरा कर लिया गया था इसी बीच प्रशासन के समक्ष कांग्रेस समर्थित एक नई समिति स्व डॉ रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर बनाई गयी जिसके पदाधिकारियों के द्वारा भी प्रशासन राणव दहन की अनुमति मॉग की गयी और प्रशासन ने कोरिया सर्व विकास समिति को अनुमति न देकर नई समिति केा रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गयी ।

इसके बाद कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेंद्र तिवारी ने इस पर आपत्ति जताते हए पुन: सोमवार केा प्रशासन के समक्ष आवेदन देकर मॉग की कि उनकी समिति के द्वारा आधी तैयारी पूरी कर ली गयी है और कोरिया जिला मुख्यालय में विगत कई वर्षो से लगातार रावण दहन करते आ रहा है। इसलिए नई समिति केा दी गयी अनुमति को निरस्त कर उनकी समिति केा रावण दहन करने की अनुमति दी जाये अन्यथा की स्थिति में उनकी समिति केा पीजी कॉलेज मैदान या प्रेमाबाग परिसर में रावण दहन की अनुमति प्रदान की जाये अब देखना है प्रशासन इस पर क्या निर्णय लेता है।

प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप
कोरिया सर्व विकास समिति के संरक्षक देवेंद्र तिवारी ने सोमवार पुन: अपनी समिति को रावण दहन आयोजित करने हेतु प्रशासन के समक्ष आवेदन लगाया इसी दिन उन्होने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कार्य कर रही है उन्होने बताया कि उनकी समिति को बिना उचित कारण के अनुमति नही दी गयी जबकि उनकी समिति को किन कारणों से अनुमति प्रदान की गयी इसकी जानकारी उन्हें नही दी गयी। उन्होने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम शहर के सभी का कार्यक्रम है और हम सामाजिक सौहार्द्र बनाकर रखना चाहते है उन्होने यह भी कहा कि जब उन्हे पता चला कि इस बार दूसरी नई समिति भी रावण दहन कार्यक्रम के लिए अनुमति मॉगी है तब विवाद होते देख उन्होने यह भी कहा  था कि रावण दहन कार्यक्रम को संयुक्त रूप से मनाये जाने की  भी अनुमति की मॉग की थी लेकिन ऐसा नही हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news