महासमुन्द

प्रांत स्तरीय तरूण वर्ग खो-खो की प्रतियोगिता में सशिमं बागबाहरा के बच्चे प्रथम स्थान पर
27-Sep-2022 5:12 PM
प्रांत स्तरीय तरूण वर्ग खो-खो की प्रतियोगिता में सशिमं बागबाहरा के बच्चे प्रथम स्थान पर

महासमुंद, 27 सितम्बर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा के छात्र-छा़त्राओं ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय तरूण वर्ग खो-खो की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सशिमं बागबाहरा खो.खो के प्रतिभागी विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्र स्तर छत्तीसगढ़, मध्यभारत, महाकौशल एवं मालवा की प्रतियोगिता 10 एवं 11 अक्टूबर  को बीना मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रांत का नेतृत्व करेंगें।

तरुण वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नेतृत्व करने के लिए सरस्वती शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ.देवनारायण साहू, अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना, महासमुंद जिला प्रतिनिधि अनिल पुरोहित, सागरचंद अग्रवाल स्मृति शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनुसख परमार, उपाध्यक्ष श्रद्धा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष रामजी तिवारी, सचिव व व्यवस्थापक राहुल, सहसचिव जोगेन्द्र, सदस्य लालचंद जैन, प्रीतम सिंह , घनश्याम, महेश ,मानिकलाल व तारा शर्मा के साथ अन्य ने खिलाडिय़ों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news