गरियाबंद

राजिम माता धर्मशाला सौंदर्यीकरण का शुभारंभ
27-Sep-2022 7:05 PM
राजिम माता धर्मशाला सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 27 सितंबर। धर्म नगरी राजिम में स्थित राजिम माता धर्मशाला सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जिला भाजपा गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, अध्यक्ष लाला साहू ने पूजा अर्चना कर श्रीफल तोडक़र किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के मांग पर आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा धर्म नगरी राजिम  में राजिम  माता धर्मशाला निर्माण के लिए 50 लाख रुपए राशि आबंटित किया था जिससे धर्मशाला का अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया था जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी के विशेष प्रयास से 7 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजिम माता धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए का घोषणा किया था एवं 7 जनवरी वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था। उसके उपरांत पीडब्ल्यूडी गरियाबंद के द्वारा टेंडर जारी किया गया था और अभी कुछ दिन पूर्व ठेकादार को कार्य आदेश दिया गया है।

सौंदर्यीकरण कार्य का आज समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

यह कार्य आगामी 7 जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू के प्रति समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष नूतन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व संयुक्त सचिव ईश्वरी साहू, जिला साहू संघ गरियाबंद के पूर्व महामंत्री डॉ दिलीप साहू, नगर संघ साहू राजिम के अध्यक्ष भवानी साहू, उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, सचिव राजू साहू, युवा नेता रामकुमार साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष नंदू साहू,उपस्थित थे।

मुफ्त वैक्सीन के लिए अब केवल 3दिन शेष

बलौदाबाजार, 27 सितंबर। कलेक्टर रजत बंसल ने अधिकारियों की बैठक लेकर 30 सितम्बर के पूर्व पात्र लोगों को अधिक से अधिक टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुफ्त वैक्सीन के लिए केवल 3 दिन शेष हैं। 30 सितम्बर के बाद नि:शुल्क टीका की सुविधा खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों को पैसे देकर अस्पतालो में टीके लगवाने पड़ेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के नए मामले अभी भी आ रहे हैं। कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। कलेक्टर ने टीकाकरण मुहिम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी लगभग औसतन 1200 लोगों को ही टीका लग रहा है। कलेक्टर ने अभियान के बारे में सोशल मीडिया,फ्लेक्स एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने कहा। मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ते हुए घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रथम डोज 10 लाख 5 हजार 812 लोगों को, सेकेण्ड डोज 8 लाख 45 हजार 431 लोगों को एवं बूस्टर डोज 1 लाख 56 हजार 639 लोगों को अब तक लगाया जा चुका है।

कलेक्टर ने टीका लगवाने की लोगों से की अपील -

कलेेक्टर रजत बंसल ने जिले के नागरिकों से अपील है कि मुफ्त कोविड टीका की सुविधा केवल 30 सितम्बर तक है। इस अवधि में बूस्टर डोज के छूटे हुए पात्र नागरिक अवश्य अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवा लें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news