सरगुजा

हसदेव में पेड़ों की कटाई व ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना आज
27-Sep-2022 7:47 PM
हसदेव में पेड़ों की कटाई व ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना आज

अंबिकापुर, 27 सितंबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) सरगुजा इकाई ने हसदेव एरिया में लगातार पेड़ों की कटाई पर एवं उस क्षेत्र में स्थानीय निवासियों पर कार्रवाई की घोर एवं तीव्र भत्र्सना करते हुए इसे आलोकतांत्रिक बताया है।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सरगुजा इकाई 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय अंबिकापुर के कलेक्टर कार्यालय के समक्ष घड़ी चौक पर दोपहर 2 बजे से सांकेतिक प्रदर्शन एवं धरना देगी। संध्या 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से भेजा जाएगा।

मांग पत्र में मुख्य रूप से पर्यावरण को बचाने मानव जीवन को सुरक्षित रखने एवं निर्दोष लोगों की जो गिरफ्तारी की गई है उन्हें तत्काल नि:शर्त रिहाई की मांग की है। प्रदर्शन में  सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है।

इस कार्रवाई के विरुद्ध आयोजित धरना एवं सभा में अधिक से अधिक संख्या में शहर के बुद्धिजीवी सांस्कृतिक कर्मी सामाजिक संगठन श्रमिक संगठन स्वयंसेवी संस्थाओं से शामिल होने कहा है, ताकि पर्यावरण की रक्षा करते हुए पेड़ों की कटाई को रोका जाए। उक्त जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बाल सिंह आंडिल्य ने दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news