दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली का समर्पण
27-Sep-2022 8:38 PM
ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 सितंबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। ईनामी नक्सली ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अफसरों द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से मुख्यधारा में जुडऩे की अपील की जा रही है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा से भी नक्सली संगठन के सदस्यों का मोह भंग हो चुका है। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष मुन्ना उर्फ कामा कड़ती, उम्र 42 वर्ष ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली फुलगट्टा गांव का निवासी है।

आत्मसमर्पित नक्सली के खिलाफ पुलिस थाना फरसपाल में नामजद अपराध दर्ज है। आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष-2021 में आलनार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुधराम कश्यप की हत्या में शामिल था। इससे पूर्व वर्ष-2017 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के चेरली बेस कैंप में हमला करने की वारदात में शामिल था। इसके अतिरिक्त मिरतुर से नेलसनार और से कोडोली सडक़ मार्ग को अनेक स्थानों से काटकर अवरुद्ध करने की वारदात में भी शामिल था। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली के खिलाफ 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आरएफटी और एचपीटी शाखा का विशेष योगदान था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news