कोण्डागांव

दो जरूरतमंद परिवारों को प्रशासनिक योजनाओं का फायदा
27-Sep-2022 9:18 PM
दो जरूरतमंद परिवारों को प्रशासनिक योजनाओं का फायदा

कोण्डागांव, 27 सितंबर। दो जरूरतमंद परिवारों को प्रशासनिक योजनाओं का फायदा मिला।

कोपाबेड़ा में बरसों से निवासरत अवतार सिंह मंडावी जो असहाय लाचारी का जीवन जीने में मजबूर थे। शांति फाउंडेशन उसकी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से निवेदन कर तत्काल में प्रधानमंत्री आवास योजना पास करवाया। अवतार सिंह मंडावी पंच बत्ती पटेल जिनके पास रहने को ना घर था, न कोई सहारा प्रधानमंत्री आवास की राशि के अलावा जो अन्य राशि इन घरों में लगाए जा रहे हैं।

शांति फाउंडेशन ने स्वयं जो लोगों के द्वारा सहयोग किए गए राशि इन परिवारों के घर बनाने में लगाए गए जिन घरों का उद्घाटन आज राजमिस्त्री संघ की पूर्व राज्य मिस्त्री मनसा राम मंडावी निवासी नहर पारा व धन सिंह यादव के कर कमलों से कराया गया। राजमिस्त्री संघ के द्वारा अवतार सिंह मंडावी को नए कपड़े भी भेंट किए गए।

नवरात्रि पर दोनों घर का पंडित अनिल आचार्य जो, शांति फाउंडेशन के सलाहकार के तौर पर पदस्थ हैं। उनके द्वारा पूरी विधि विधान से गृह पूजा कर गृह प्रवेश परिवार कराया गया। इन दोनों परिवारों का आगे पीछे कोई भी नहीं हैं, तो शांति फाउंडेशन ने इन्हें आजीवन सहारा देने का निर्णय लिया है। इस कार्य में वार्ड पार्षद बबीता मरकाम, राजमिस्त्री संघ व अन्य साथीगणों ने अपना सहयोग दिया है।

शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतींद्र सलाम ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना जिससे देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गरीब व्यक्ति झोपड़ी में जीने और रहने में मजबूर था, आज उसके सर पर पक्का मकान आ रहा है, यह बहुत बड़ी बात है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news