कोण्डागांव

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा बैठक
27-Sep-2022 9:21 PM
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा बैठक

कोण्डागांव, 27 सितंबर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोण्डागांव की वार्षिक आम सभा 27 सितंबर को लैम्पस कार्यालय कोण्डागांव में आयोजित किया गया। जिसमे प्रबंधक संतोष साहू के द्वारा 2021-22 में आय व्यय पत्रक व्यापारीक पत्रक व 2023-24 हेतु अनुमानित बजट राशि प्रस्तुत किया गया। इसके साथ हिऋण देने, खाद बीज वितरण, ऋण वसूली समिति के अशधारी कृषको जानकारी दी गई।

लैम्पस के अंतर्गत कोण्डागांव, बुनागांव, उमरगांव, कुम्हारपारा, जोन्दरापदर, मीरागांव, देवखरगाव, गुलमा, केवटी डालिया, मसोरा के कुल 3868 पंजीकृत किसान सदस्य है। जिसमें से 2021-22 में ऋण वितरण कुल किसान सदस्य संख्या 587 जो एक करो? तीस लाख ऋण वितरण किया गया है। मुख्य अतिथि दलसाय मरकाम, संस्था के अध्यक्ष, प्राधिकृत अधिकारी अधिकारी अमित बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा के लेखापाल एलके लकड़ा योजनाओं को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान भूतपूर्व महिला उपाध्यक्ष सुखबती मरकाम, भूतपूर्व संचालक नरेन्द्र राठौर, अशोक शार्दुल, सोचन्द्र कौशिक, गणेश देवागान, मनकू राम मरकाम, वैशाखू राम नेताम, मूतपूर्व संचालक जयराम देवागांन समिति के समस्त कर्मचारी सरोज, दिनेश, कौशल, बालनाथ, जागरीति पुन्नालाल, महेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


अन्य पोस्ट