धमतरी

दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ
28-Sep-2022 12:38 PM
दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ

मुर्गी और पालतू कुत्ते का शिकार किया, निगरानी बढ़ाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 28 सितंबर।
नगरी के वार्ड क्रमांक 1 डमकाडीह निवासी नरेश देवांगन के घर में सोमवार रात 12 बजे एक तेंदुआ दीवार फांदकर घुस आया। घर में सीढ़ी के नीचे रखे मुर्गी और गेट के पास बैठे पालतू कुत्ते का शिकार किया। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। घर के अंदर तेंदुआ घुसने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत है।

नगरी के डमकाडीह में पिछले 3 दिनों से तेंदुआ का आतंक है। बताया गया है कि यहां नरेश देवांगन के घर तेंदुआ दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर लिया और 2 पालतू कुत्तों का शिकार कर लिया। इसके अलावा घर में बंधी मुर्गी को भी अपना निवाला बना लिया। जब घर से पालतू कुत्ते और मुर्गी गायब हुआ तो आशंका हुई कि तेंदुए ने ही इसका शिकार किया होगा।

इसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया तो 26-27 सितंबर की देर रात तेंदुआ शिकार करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद से परिजन सहम गए है। हालांकि लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दिया। बता दें कि इसके पहले भी उसी इलाके में नगरी शराब दुकान में तेंदुआ घुसकर मुर्गे का शिकार किया था। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।  

शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा

नगरी वनांचल के जंगल में तेंदुआ, भालू समेत अन्य हिंसक जंगली जानवर बहुतायत में हैं। डेढ़ साल पहले इसी क्षेत्र में तेंदुए के हमले से 3 लोगों की जानें गई थी। शाम ढलते ही लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं देते।
बिरगुडी एसडीओ हरीश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी में तेंदुआ घर में नजर आ रहा है। मैदानी टीम की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई है। वार्डवासियों को सतर्क रहने मुनादी कराई गई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news