रायपुर
गांव, गऱीब, किसान, मजदूर और नौजवान के विकास हेतु युवा चेतना प्रयासरत-रोहित
28-Sep-2022 1:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 सितंबर। रायपुर में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत का विकास हो रहा है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। युवा चेतना गांव, गऱीब, किसान, मजदूर और नौजवान के विकास हेतु कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रयास कर रही है।
श्री सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सभ्यता की जानकारी मिलेगी। चण्डीगढ़ हवाई अड्डा का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर किया गया है। छत्तीसगढ़ में युवा चेतना के संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त कर भारत में गऱीबों के लगातार विकास का काम करते रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे