बस्तर

पंडरीपानी से तोकापाल तक युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान
28-Sep-2022 9:29 PM
पंडरीपानी से तोकापाल तक युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 सितम्बर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान डिमरापाल से लेकर तोकापाल तक चलाया गया।

ज्ञात हो कि जगदलपुर- गीदम मार्ग से दन्तेवाड़ा माता दंतेश्वरी देवी के दर्शन हेतू जा रहे सैकड़ो की संख्या में पदयात्रियों के सेवा के लिए लगाये गए सेवा केंद्रों लगाए गए है। जिसमे पानी,चाय, फल , और जगह- जगह खिचड़ी देने का  सेवा कार्य किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा पदयात्रियों की सेवा हेतु लगाये गए स्टालों के समीप मौजूद कचरे को साफ करने का सेवा कार्य किया गया, आज पंडरीपानी से तोकापाल क्षेत्र तक सफाई अभियान किया गया। यह सफाई अभियान इन दिनों समय -समय पर युवा मोर्चा जारी रखेगी। ताकि स्वच्छता से पदयात्रियों को एक स्वच्छ माहौल में माता दंतेश्वरी जी के दर्शन का लाभ मिल सके।

साथ ही जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने  सेवा केंद्रों व पदयात्रियों से आग्रह किया है कि माता के भक्तों के सेवा में लगाये गए पंडालों में दिए जा रहे डिस्पोसल-पेपर कप, दोना, पानी पाउच को उपयोग के बाद एक नियमित स्थान या कूड़े दान पर ही  रखें ताकि रास्तो में कूड़े कचरे अत्यधिक मात्रा में ना पसर सके। जो कि स्वच्छता अभियान व पर्यावरण को बेहतर रखने हेतु सहायक होगा।  इस दौरान तोकापाल मण्डल भाजपा अध्यक्ष विनायक गोयल, रैतु बघेल,रितेश जोशी,पिंटू साव, रोहित कश्यप, जयराम दास,रोहित खत्री,आनंद झा,  अभिषेक तिवारी,रमन चौहान,गणेश नागवंशी,डिकेश नाग, शेखर शर्मा,जीवनाथ मौर्य आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news