रायपुर

क्लाडियस करेंगे गुजरात के राष्ट्रीय खेलों में कामेंट्री
28-Sep-2022 9:37 PM
क्लाडियस करेंगे गुजरात के राष्ट्रीय खेलों में कामेंट्री

रायपुर, 28 सितंबर। गुजरात में  गुरुवार से होने वाले 36 वें  राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन कमेंट्रेटर जसवंत क्लाडियस को कॉमेंट्री  के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें 12 अक्टूबर तक गुजरात के 6 शहरों में  36 खेलों के मुकाबले होगे। जसवंत क्लाडियस तीरंदाजी और मलखंब की कामेंट्री हिन्दी में डी.डी. स्पोर्ट्स चैनल के लिए करेंगे । तीरंदाजी के मुकाबले 30 सितंबर से 6 अक्टूबर  तथा 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मलखंब के मैच होगें। 2001 के टेलीविजन पर लाइव कामेंट्री करने वाले 64 वर्षीय जसवंत क्लाडियस के राष्ट्रीय खेलों का यह तीसरा संस्करण है। उन्हें आंखों देखा हाल सुनाने का अवसर दिया है। इससे पहले 2011 में झारखंड , 2015  केरला में हुए राष्ट्रीय खेलों में नेटबाल , सेपक तकरा , कबड़ी की जीवंत कामेंट्री सुना चुके है। श्री क्लाडियस छत्तीसगढ़ के अकेले कमेंटेटर है जिन्हें रेडियो व टेलीविजन दोनों में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं की लाइव कामेंट्री  का गौरव प्राप्त है।

वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत को  छत्तीसगढ़ शासन ने शहीद विनोद चौबे अवार्ड से 2017 में सम्मानित किया  है।


अन्य पोस्ट