रायपुर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर ली गई प्राचार्यों और शिक्षकों और भृत्य की सेवाएं
28-Sep-2022 9:45 PM
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर ली गई प्राचार्यों और शिक्षकों और भृत्य की सेवाएं
रायपुर, 28 सितम्बर। स्कूल शिक्षा विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचाारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली गई हैं। इनमें प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य पद के लिए 8 और शेष 14 की सेवाएं शिक्षक एवं भृत्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संबंधित विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी है। 
 
प्राचार्य एवं प्रभारी प्रचार्य पद के लिए जिनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई हैं। उनमें श्रीमती आईवी तिवारी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी विकासखण्ड तिल्दा को सरागांव रायपुर,  संजय कुमार एक्का व्याख्याता अंग्रेजी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलर विकासखण्ड फिंगेश्वर को रामबिलास पांडेय अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम, सुश्री अनिता दास प्राचार्य शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय सरोना विकासखण्ड नहरपुर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरोना, रविन्द्र नाथ यादव व्याख्याता एलबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाड़करवां विकासखंड प्रतापपुर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल डाड़करवां, गोवर्धन सिंह व्याख्याता एलबी शासकीय कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अधिना-सलका विकासखण्ड भैयाथान को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बतरा, श्री अरूण कुमार राठौर व्याख्याता एलबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर विकासखण्ड ओड़गी को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिहारपुर श्री देवेन्द्र कुमार ध्रुव व्याख्याता एलबी अंग्रेजी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरू को अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुटरू और श्रीनिवास कुमार जंगम व्याख्याता एलबी अंग्रेजी शासकीय पोटाकेबिन हाई स्कूल सण्ड्रपल्ली को अंग्रेजी माध्यम स्कूल मद्देड शामिल है। 
 
इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 14 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी हैं। इनमें श्री अंचल कुमार सिन्हा व्याख्याता एलबी जीव विज्ञान शासकीय हाई स्कूल नवापाराखुर्द विकासखण्ड अम्बिकापुर जिला सरगुजा को अंग्र्रेजी माध्यम स्कूल केशवपुर जिला सरगुजा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशवपुर जिला सरगुजा की श्रीमती वंदना महथा शिक्षक एलबी अंग्रेजी, श्री विकासचंद्र श्रीवास्तव प्रधान पाठक, श्रीमती सुनीता पाण्डेय सहायक शिक्षक एलबी कला संकाय, श्रीमती स्वेच्छा सिंह सहायक शिक्षक एलबी विज्ञान संकाय की सेवाएं अंग्रेजी माध्यम स्कूल केशवपुर की संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई हैं।
 
 श्री गोपाल राम शिक्षक एलबी गणित शासकीय पूर्व माध्यम शाला सोहगा विकासखण्ड अम्बिकापुर जिला सरगुजा को अंग्रेजी माध्यम स्कूल सोहगा, शासकीय प्राथमिक शाला सोहगा के श्री अखिलेश्वर तिवारी प्रधानपाठक और श्रीमती प्रभा सवैया सहायक शिक्षक कला संकाय को अंग्रेजी माध्यम स्कूल सोहगा, श्रीमती मोनिका लकड़ा भृत्य शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोहगा को अंग्रेजी माध्यम स्कूल सोहगा, श्रीमती शिल्पा गुप्ता व्याख्याता एलबी रसायन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर विकासखण्ड मैनपाट जिला सरगुजा को अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैनपाट, श्री विशेश्वर प्रसाद गुप्ता उच्च वर्ग शिक्षक विज्ञान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजपुर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजपुर, श्री बिहारीलाल टाण्डे प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला राजपुर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजपुर, श्रीमती किलिया एक्का सहायक शिक्षक एलबी कला संकाय शासकीय प्राथमिक शाला राजपुर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजपुर और श्री मदनलाल अनार्य भृत्य शासकीय प्राथमिक शाला राजपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजपुर विकासखण्ड मैनपाट जिला सरगुजा के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news