रायपुर

बृजमोहन ने की सीएम की तारीफ! कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के लिए योग्य नेता हैं भूपेश बघेल
29-Sep-2022 2:29 PM
बृजमोहन ने की सीएम की तारीफ! कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के लिए योग्य नेता हैं भूपेश बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। 
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच सीएम भूपेश बघेल की तारीफ में कहा कि, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी में कोई अध्यक्ष बनने या अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार नहीं है। ढूंढने और खोजने का काम चल रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा पद मुख्यमंत्री पद को माना जाता हो। उस पार्टी का मुझे लगता है कि, अब जनता मालिक नहीं है। उस पार्टी का मालिक भगवान बचा है जो अब उस पार्टी को बचा सकता है। मैं आग्रह करूंगा कि देशभर में कांग्रेस के कोई योग्य नेता बचा है तो वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  हैं, जो ढाई-ढाई साल के मुद्दे के बाद भी अपने मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचा पाए है। बृजमोहन ने आगे कहा कि, केरल वे क्यों गए है किसलिए गए है किस काम के लिए गए है उससे छत्तीसगढ़ को क्या फायदा होने वाला है। हम चाहते है कि, छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। मेरी शुभकामनाएं है कि, कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के अलावा किसी को अध्यक्ष बनाए।

अजय की चुनौती-संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं...
पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार को चुनौती दी है कि राज्य में सरकार आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी तो कांग्रेस है जिसने आपातकाल लगाया। पूरे देश में पीएफआई पर कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?  सरकार यह बताए कि क्या पीएफआई के सहयोगी संगठन यहां नहीं है?


अन्य पोस्ट