राजनांदगांव

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
29-Sep-2022 3:12 PM
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

5 संभाग के के 1320 प्रतिभागी व ऑफिशियल होंगे शामिल, आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 सितंबर।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2022 के आयोजन के संबंध में दिग्विजय स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी पीटीआई एवं आवास व्यवस्था के लिए चयनित शालाओं के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि को खेल आयोजन पूर्व व सभी तैयारियां पूर्ण करने कहा। साथ ही आयोजित खेल की जानकारी, मैदान की उपलब्धता की विस्तृत चर्चा कर सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय (सेजस) खेल आयोजन को अलग-अलग तिथियों में आयोजित करने कहा। बैठक में बताया गया कि 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर तक दिग्विजय स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, गुरूनानक स्कूल, सर्वेश्वरदास मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन व समापन समारोह स्टेट स्कूल मैदान पर संपन्न होगी। प्रतियोगिता के सफल संचालनके लिए दिग्विजय स्टेडियम में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रतियोगिता में 5 संभाग के कुल 1320 प्रतिभागी व उनके ऑफिशियल शामिल होंगे। प्रतिभागियों के आवास के लिए महारानी स्कूल, वेसलियन अंग्रेजी व हिंदी माध्यम, रायल कान्वेंट, गुरूनानक स्कूल, जेएमजे स्कूल, गुजराती स्कूल, ठाकुर प्यारेलाल स्कूल, शासकीय बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर को चिन्हित किया गया है।

इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि राजनांदगांव जिले के विभाजन से 2 नए जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी बन गए है। तीनों जिले अपनी सुविधा अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। राजनांदगांव में माह अक्टूबर 2022, मानपुर-मोहला-अम्बागढ़ चौकी माह अक्टूबर 2022 एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में माह अक्टूबर 2022 में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।  बैठक में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम रणविजय प्रताप सिंह, सहित सहित विकासखंड के विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शाला के व्यायाम शिक्षक, विभिन्न खेल के संबंधित व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news