गरियाबंद

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली, तैयारी बैठक
29-Sep-2022 6:53 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली, तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई, जिसमें नवापारा, राजिम, गरियाबंद जिला के अनेक पदाधिकारी शामिल हुईं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद सरोज पांडे, ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, भूपेंद्र सवन्नी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवकी साहू ने बताया कि बैठक में आगामी 3 नवंबर को प्रदेश के भूपेश सरकार के वादाखिलाफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय महिला हुंकार रैली धरना-प्रदर्शन बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय होने जा रही है, जिसकी तैयारी एवं जिला से लेकर मंडल, बूथ स्तर तक कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में  राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा देवकी साहू, जिला अध्यक्ष अंजू नायक, जनपद सदस्य गण लालिमा ठाकुर, तोकेश्वरी, बिंदु महेश्वरी, देवशीर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news