सरगुजा

अखंड पत्रकार वेलफेयर एसो. का विस्तार
29-Sep-2022 8:16 PM
अखंड पत्रकार वेलफेयर एसो. का विस्तार

भटगांव, 29 सितंबर। प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश का विस्तार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत के अनुमति से किया है।

संगठन विस्तार में भटगांव क्षेत्र के अनुभवी एवं वरिष्ठ युवा पत्रकार डॉ. प्रताप नारायण सिंह को प्रदेश महामंत्री, जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओपी तिवारी को प्रदेश सचिव, वरिष्ठ पत्रकार चंचल सिंह को जिला अध्यक्ष सूरजपुर, वरुण रॉय को जिला महामंत्री सूरजपुर, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रिका कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर, युवा पत्रकार मो अजहर अंसारी को अध्यक्ष भटगांव क्षेत्र, आशीष बाजपेई को महामंत्री भटगांव क्षेत्र, पप्पू मिश्रा को उपाध्यक्ष भटगांव क्षेत्र एवं मो हेसाम अली को सचिव भटगांव क्षेत्र नियुक्त किया गया है।

संगठन का यह प्रारंभिक विस्तार है। अतिशीघ्र विस्तार की दूसरी सूची जारी की जाएगी। नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news