कोण्डागांव

स्कूली बच्चों को किया यातायात के प्रति जागरूक
29-Sep-2022 10:01 PM
स्कूली बच्चों को किया यातायात के प्रति जागरूक

कोण्डागांव, 29 सितंबर। जिला मुख्यालय  से 16 किमी दूर स्थित दहिकोंगा में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में यातायात पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है।

इस मौके पर यातायात प्रभारी रोहित बंजारे के द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी रोहित बंजारे के द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाना शराब का सेवन कर वाहन न चलाने वाहन के दस्तावेज जैसे यातायात के नियमों की जानकारी दी है। जहां स्कूली बच्चों को यातायात के नियम जैसे हेलमेट पहनना, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं,वाहन की जरूरी दस्तावेज व यातायात के नियमों की जानकारी दी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news