राजनांदगांव

एसपी ने कॉलेज में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
30-Sep-2022 4:08 PM
एसपी ने कॉलेज में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

राजनांदगांव, 29 सितंबर। दिग्विजय कॉलेज में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन राजनंादगांव पुलिसा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बेटियों की सुरक्षा के लिए परामर्श, प्रशिक्षण, पराक्रम सहित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए हमर बेटी हमर मान के तहत एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बुधवार को शासकीय दिग्विजय कॉलेज में छात्राओं को बाल अधिकार,  पॉक्सो एक्ट के अपराध, सायबर सुरक्षा, यातायात के नियमों तथा उनकी सुरक्षा संबंधी बाते व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंश का प्रदर्शन कर जानकारी दिया गया । इसके अतिरिक्त चाईल्ड लाईन द्वारा अपने नि:शुल्क नम्बर की जानकारी दी गई।

कॉलेज के शिक्षकों को ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड भी कराया गया।  कार्यक्रम के मध्य में एसपी श्री ठाकुर ने छात्राओं को एक श्लोगन हमर पुलिस हमर संग चल रहे संगी संगे संग के माध्यम से राजनांदगांव पुलिस सदैव आपके सहयोग में निरंतर तत्पर है का संदेश दिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news