बस्तर

माँ दंतेश्वरी सेवा समिति के सदस्यों का सम्मान
30-Sep-2022 9:14 PM
माँ दंतेश्वरी सेवा समिति के सदस्यों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 सितंबर।
विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने माँ दंतेश्वरी सेवा समिति बास्तानार के तत्वावधान में 1998/99 प्रारंभ किया गया सेवा समिति का 24 साल पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विधायक राजमन बेंजाम ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा हैं।

मां दंतेश्वरी सेवा समिति बस्तानार का 24 वर्ष पूरे होने पर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सेवा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आज से 23 साल पहले यह दंतेश्वरी सेवा समिति को मैं सरनजीत सिंह बच्चु सुश्री लक्ष्मी यादव ओर अन्य दो चार लोग से मिलकर नि:शुल्क सिर्फ पानी और चाय पिलाने का काम प्रारंभ किया था आज 24 साल हो गया और निशुल्क 24 साल से हम लोग पदयात्रियों का सेवा कर रहे हैं। मां दंतेश्वरी का असीम कृपा हमेशा हम सभी सेवा समिति के ऊपर रहा है और उसी के आशीर्वाद से हम सभी इसी सेवा समिति का संचालन कर पा रहे हैं चाय पानी से निशुल्क सेवा प्रारंभ करने के बाद आज हम लोग पूरी तरीके से 24 घंटा भोजन चाय पानी का व्यवस्था निशुल्क कर रहे हैं और प्रत्येक साल जो भी शासकीय अशासकीय कर्मचारी इस सेवा समिति के साथ सम्मिलित होकर सेवा दिए हैं और जो दे रहे हैं उन सभी को मैं धन्यवाद देता हूं और जब तक मैं जीवित रहूँगा, पूरी निष्ठा के साथ करता रहूँगा।

विधायक राजमन बेंजाम  ने कहा कि हमारे सदस्य का मुखिया कोई नहीं है, यहां पर कोई अध्यक्ष उपाध्यक्ष या अन्य प्रकार के पदाधिकारियों का कोई घोषणा नहीं होता है हम सेवा समिति में सभी बराबर का सेवा भाव से अपना निष्ठा पूर्वक कार्य करते हैं और उसी प्रकार सेवा समिति पिछले 24 साल से कार्य कर रही है।

आज इस माँ दंतेश्वरी  सेवा समिति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों के अलावा तोकापाल जनपद अध्यक्ष तुलसी मौर्य ज्योति सुनकर गुलजार सिंह नरसिंह सोनकर राम रामवती भैरू एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news