धमतरी

​हत्या की नीयत से 2 बच्चियों को किया अगवा, 10 साल सजा
01-Oct-2022 1:55 PM
​हत्या की नीयत से 2 बच्चियों को किया अगवा, 10 साल सजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी,  1 अक्टूबर। पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय गैंदलाल साहू ने गांव की ही 2 बच्चियों का अपहरण कर हत्या की नीयत से अपने घर में बंधक बना लिया था। मारने के लिए टंगिया उठा लिया था, पर ग्रामीणों की सतर्कता से जान बच गई। पुलिस ने आरोपी गैंदलाल को गिरफ्तार किया। टंगिया जब्त किया। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सुनीता टोप्पो ने आरोपी को 10 साल की सजा दी है। शासन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक गजानंद मीनपाल ने की।

यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के परेवाडीह के टिकरापारा की है। 28 मई 2020 को दिनेश साहू ने अपनी दो बेटी (क्षमा साहू 1 साल व प्रज्ञा साहू 4 साल) को बिस्किट खरीदवाकर रात करीब 9.15 बजे दुकान से घर भेजा। दोनों बहनें घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गैंदलाल साहू ने अपहरण किया। दोनों की हत्या करने अपने घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने आरोपी गैंदलाल साहू को घर से गिरफ्तार किया। टंगिया जब्त किया। धारा 364, 342 के तहत पुलिस ने गैंदलाल साहू को जेल भेजा।
 

हत्या के मामले में 11 साल जेल में बंद था आरोपी
करीब 11 साल पहले हत्या के एक मामले में पुलिस ने गैंदलाल को जेल भेजा था। घटना के 2 साल पहले ही छूटकर आया था। गैंदलाल को दिनेश के साथ विवाद होने पर ही जेल भेजा गया था। उसने पुरानी रंजिश के चलते उसकी 2 बेटियों को हत्या करने की योजना बनाई थी। मौका पाकर अपहरण किया। आरोपी को सजा दिलाने अर्जुनी पुलिस ने जांच की। मजबूत साक्ष्य जुटाए। कोर्ट में पेश किया।
 

अर्थदंड नहीं पटाने पर 6 माह अतिरिक्त सजा
अपर सत्र न्यायाधीश सुनीता टोप्पो ने फैसला सुनाया। उन्होंने आरोपी गैंदलाल साहू को धारा 364 के आरोप में 10 साल की सजा दिया है। साथ ही 2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि नहीं जमा करने पर 6 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा होगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news