राजनांदगांव

राजभवन में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सम्मानित
01-Oct-2022 3:17 PM
राजभवन में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव,1 अक्टूबर।
राज्यपाल एवं मुख्य संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 28 सितंबर को दरबार हॉल राजभवन रायपुर में राज्य पुरस्कार 2021-22 प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ प्रेमसाय सिंह टेकाम,  पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विधायक महासमुंद एवं राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़  विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ राजेश अग्रवाल  उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2021-22 में सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

राजनांदगांव जिले से वर्ष 2021-22 में 46 स्काउट्स, 15 रोवर, 52 गाइड्स, 5 रेंजर कुल 118 ने  सफलता प्राप्त की। जिला का प्रतिनिधित्व करते चि मौर्य कुलदीप शासकीय हाई स्कूल सेंदरी डोंगरगढ़, चि युवराज धनकर शासकीय हाई स्कूल हरड्डवा राजनांदगांव, चि हेमराज पोरेटी शा. उ. मा.शाला अंबागढ़ चौकी, नविदा हारमे शा. उ.मा. शाला मार्री  मोहला, खुशाली सोनटेके शा. उ.मा. शाला डोंगरगांव, रागिनी महला शा. कन्या शिक्षा परिसर अं. चौकी, जिला प्रभारी  वीरेन्द्र पाल लडेश्वर विखं सचिव स्काउट गाइड मोहला सहित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस उपलब्धि पर सभी जिला पदाधिकारी सहित जिला मुख्य आयुक्त अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट राजेश कुमार सिंह, जिला आयुक्त गाइड सुनीता चौधरी, नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड जयंत्री टेकाम, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विनोद हथेल, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, सह जिला सचिव विजय टेम्भूरकर, सभी विकासखंड सचिव स्काउट गाइड सहित जिला के समस्त स्काउटर गाइडर ने शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि पर समस्त जिला पदाधिकारी सहित जिला मुख्य आयुक्त  अब्दुल रफीक खान, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट राजेश कुमार सिंह, जिला आयुक्त गाइड सुनीता चौधरी, उषा चटर्जी नोडल स्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट जयंत्री टेकाम, जिला संगठन आयुक्त गाइड विनोद हथेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त देवेंद्र अम्बादे, जिला सचिव विजय टेम्भूरकर, सभी विकासखंड सचिव स्काउट गाइड सहित जिला के समस्त स्काउटर गाइडर ने शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news