दुर्ग

चीफ इंजीनियर समेत पांच कर्मचारी रिटायर, सम्मान भी
01-Oct-2022 3:35 PM
चीफ इंजीनियर समेत पांच कर्मचारी रिटायर, सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम भिलाई से आज 6 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इसमें मुख्य अभियंता संजीव ब्योहार भी शामिल है।
कुछ महीने पूर्व ही तबादला होकर यह भिलाई निगम में पदस्थ हुए थे और रिटायरमेंट के आखरी समय पर भिलाई निगम में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा पांच निगम के अन्य कर्मचारी जिसमें पंप सहायक एवं वार्ड प्यून तथा हेल्पर/क्लीनर जैसे वर्ग के कर्मचारी भी सेवा निवृत्त हो गए। आज इन सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए निगम से इनको विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में खबलू राम साहू पंप सहायक जोकि जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में, दिलीप शर्मा पंप सहायक शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 में, प्रदीप शर्मा पम्प सहायक सेक्टर 6 जोन क्रमांक 5 में, भरत लाल निषाद वार्ड प्यून शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 में तथा तुलाराम साहू हेल्पर/क्लीनर भवन संधारण विभाग में पदस्थ थे। यह सभी कर्मचारी आज भिलाई निगम से रिटायर हो गए हैं।

सेवानिवृत्त के अवसर पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि इन सभी का कार्यकाल निगम के हित को देखते हुए  अच्छा रहा है और बेहतरीन सेवाएं उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदान की है। ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों का अनुभव रिटायर्ड होने के बाद भी सभी को मिलता रहेगा। अपर आयुक्त ने कहा कि एक न एक दिन प्रत्येक कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होना है। रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका भी मिलता है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया, इसके साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह यादगार के तौर पर दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता बीएल जोशी व बीके देवांगन, उपायुक्त रमाकांत साहू एवं नरेंद्र कुमार बंजारे, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सचिव जीवन वर्मा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक व उप अभियंता एवं कर्मचारी संघ से संजय शर्मा, विष्णु चंद्राकर, कृष्णा देशमुख आदि मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news