सरगुजा

चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही भीड़
01-Oct-2022 8:18 PM
चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही भीड़

अम्बिकापर,1 अक्टूबर। दुर्गा के नौ रूप को साक्षात् चैतन्य देवियों के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित झांकी में दर्शन करने को मिला। झांकी में झरने से शिव के ऊपर अदृश्य गिरता हुआ जल आकर्षक का केन्द्र बना।
नवरात्रि के पाँचवें दिन जीवंत चैतन्य देवियों की झांकी को देखने के लिये भक्तों का सैलाब उमड़ा।

चैतन्य देवियों की झांकी के चौथे एवं पांचवें दिन भ्राता अनिल सिंह मेजर- भाजपा वरिष्ठ नेता, भ्राता हेमन्त उपाध्याय- शिक्षा विभाग संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग, भ्राता राहुल जैन- के.आर. टेक्निकल कॉलेज डायरेक्टर, भ्राता भारत सिंह सिसोदिया जी - प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, भ्राता ललन प्रताप सिंह जी- जिला भाजपा अध्यक्ष सरगुजा, भ्राता डॉ संजय गोयल जी, संकल्प हॉस्पिटल डायरेक्टर नेत्र रोग विशेषज्ञ, बहन डॉ लता गोयल जी- स्त्री रोग विशेषज्ञ, भ्राता हिमांशु आर्य- मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया अम्बिकापुर, भ्राता गिरिराज शर्मा जी- चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, भ्राता अनिल मिश्रा जी- सामाजिक कार्यकर्ता, बहन एकता लंगेह जी- सी.ई.ओ. मिसेज एवं सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर जी चैतन्य देवियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि ये चैतन्य देवियाँ नहीं बल्कि मूर्ति के समान दिखाई दे रहीं है। इसके लियेे मेडिटेशन की बहुत आवश्यकता हैं। मेडिटेशन ऐसी अचूक औषधि है जिससे मानव जीवन में परिवर्तन आता है, मन मे एकाग्रता और स्थिरता आती और मानव बुराई को छोडक़र अच्छाई की ओर जाता है।

शिक्षा विभाग संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग भ्राता हेमन्त उपाध्याय जी ने कहा कि यह योग साधना लोगों को यह संदेश देता है कि जीवन में एकाग्रता को अर्जित कर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है जिसका प्रैक्टिकल प्रमाण चैतन्य देवियों के माध्यम से दिख रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा भ्राता भारत सिंह सिसोदिया जी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का सराहना करते हुये कहा कि ये ब्रह्माकुमारी बहनें संसार कल्याण हेतु जो आध्यात्मिक वातावरण बनाने का कार्य कर रही है ये अद्भूत है। और आज हम सभी को माँ दुर्गा के अष्ट देवियों का साक्षात् दर्शन करने को मिला जिससे मैं स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
जिला भाजपा अध्यक्ष सरगुजा भ्राता ललन प्रताप सिंह जी ने कहा कि यह चैतन्य देवियों की झांकी अद्वितीय हैं तथा नवरात्रि में शक्ति की पूजा एवं अर्चना होती है क्योंकि सनातन काल से शक्ति सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वोपरि रहीं है।
भ्राता डॉ संजय गोयल जी, संकल्प हॉस्पिटल डायरेक्टर नेत्र रोग विशेषज्ञ, बहन डॉ लता गोयल जी- स्त्री रोग विशेषज्ञ, भ्राता हिमांशु आर्य- मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया अम्बिकापुर, भ्राता गिरिराज शर्मा जी- चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, भ्राता अनिल मिश्रा जी- सामाजिक कार्यकर्ता, भ्राता राहुल जैन- के.आर. टेक्निकल कॉलेज डायरेक्टर, बहन एकता लंगेह जी- सी.ई.ओ. मिसेज ने सुन्दर, अद्भूत, अद्वितीय झांकी की प्रशंसा करते हुये शुभकामनाएं दी। यह झांकी 5 अक्टूबर 2022 तक भक्तों के दर्शनार्थ रखी जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news