कोण्डागांव

केशकाल थाना में एसडीओपी ने बुजुर्गों का किया सम्मान
01-Oct-2022 10:01 PM
केशकाल थाना में एसडीओपी ने बुजुर्गों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 1 अक्टूबर।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार जिले के थानों में पुलिस के द्वारा गांव व शहर में निवासरत वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इसी तारतम्य में केशकाल थाने में भी एसडीओपी भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी विनोद साहू के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा केशकाल व आसपास के गांव में निवासरत वृद्धजनों का थाना परिसर में शॉल व श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान वृद्धजनों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विनोद साहू ने कहा कि आप सभी बुजुर्ग जनों का समाज के विकास और उत्थान में विशेष योगदान रहा है, इसलिए हमेशा से ही देश में बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। क्योंकि बुजुर्गों के जीवन का अनुभव ही हमारी धरोहर है, जिसका लाभ हमें समय-समय पर लेते रहना चाहिए।

इस दौरान एसडीओपी भूपत सिंह, निरीक्षक विनोद साहू, स.उ.नि. वकील कुरैशी, प्र.आर ईश्वर नेताम, माहेश्वरी शांडिल्य, आर. जितेंद्र महला, फलेश्वर सिन्हा एवं स्टाफ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट