रायपुर

दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया-बघेल
02-Oct-2022 2:43 PM
दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया-बघेल

‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर गोष्ठी

रंग मंच के लिए हबीब तनवीर सम्मान, जल कार्य के लिए अनुपम मिश्र सम्मान देगी सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक भवन में ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित है कार्यक्रम।मुख्यमंत्री  बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी, और संचालक  विवेक आचार्य मौजूद हैं। कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। आशीष सिंह की लिखित पुस्तक सोनाखान 1857 और  आमिर हाशमी की लिखित पुस्तक जोहार गांधी शामिल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी  ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा च्सत्य के प्रयोगज् से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है।  उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे। युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमने गोबर, गोमूत्र की खरीदी शुरू की है।हम जैविक राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। हमने पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की।

सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में नौजवान जैविक कृषि से जुडक़र लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। मेहनत और समर्पण से स्व-रोजगार गढऩा और स्वावलंबी बनना गांधी जी का रास्ता है।आपका अनुभव पुस्तक के ज्ञान पर भी भारी पड़ता।
 


अन्य पोस्ट