सरगुजा

गांधी प्रतिमा का किया अनावरण
02-Oct-2022 8:05 PM
गांधी प्रतिमा का किया अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 2 अक्टूबर।
गांधी जयंती पर लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 4 में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह देव ने नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगरवासियों की मौजूदगी में गांधी चौक का फीता काटकर गांधी प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू की पहल पर लखनपुर राज परिवार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत प्रताप सिंह देव के द्वारा गांधी चौक निर्माण के लिए भूमि दान दिया गया, जिसके बाद काफी कम समय में नगर पंचायत के द्वारा गांधी चौक का निर्माण किया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।
 
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, बृज किशोर पांडे , पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे मामू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हाफिज हसन रजा, शमशिर आलम, चंद्रभान सिंह शमीम खान, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ,युवा मोर्चा भाजपा मंडल लखनपुर अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, बाबर हुसैन, नसरत अली, हाशिम खान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news