सरगुजा
मां महामाया मंदिर का पट आज सुबह 10 से 4 बजे तक बंद रहेगा
02-Oct-2022 8:07 PM
अम्बिकापुर, 2 अक्टूबर। मां महामाया मंदिर का पट 3 अक्टूबर को प्रात: 10 से सायं 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। सुबह 10 बजे से मां की विशेष अष्टमी पूजा एवं सायं 3 बजे से विशेष श्रृंगार पूजा(संधि पूजा) के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे के पूर्व एवं सायं 4 बजे के बाद अन्य दिनों की भांति नियमित दर्शन एवं पूजन किया जा सकेगा। कृपया व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।