कोण्डागांव

पीताम्बर बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, संजय केशकाल विस अध्यक्ष
02-Oct-2022 10:25 PM
पीताम्बर बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, संजय केशकाल विस अध्यक्ष

केशकाल, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम शनिवार की दोपहर 2 बजे जारी हो गए हैं। जिसमें कोंडागांव जिलाध्यक्ष के पद हेतु कपिलकांत नाग और पीताम्बर नाग खड़े हुए थे । इस बीच पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर जिलाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। जीत की खुशी में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नगर पंचायत से पैदल रैली निकाल कर पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के निवास पहुंच कर पुष्पमाला पहना कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशीर्वाद लिया।

ज्ञात हो कि कोंडागांव जिले में युवा कांग्रेस के इस संगठनात्मक चुनाव को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी गहमा गहमी चल रही थी। संगठन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेम्बरशिप करने में जुटे हुए थे। परिणामस्वरूप पीताम्बर नाग को कुल 10,290 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं कपिलकान्त नाग को 8,853 वोट मिले। इस तरह से पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर कोंडागांव युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बन गए हैं।

इसी तरह प्रदेश महासचिव के रूप में यासीन मेमन 16,886 वोट, श्रीपाल कटारिया 8,674 वोट और प्रेमशीला मंडावी 7,720 वोट हासिल कर के प्रदेश महासचिव बने हैं। तो वही केशकाल विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु संजय मरकाम को 8819 हासिल कर 2316 वोट से जीत हासिल किया।

 मीडिया से बातचीत के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग ने बताया कि यह जीत केवल मेरी नहीं बल्कि युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है जिनकी मेहनत की बदौलत आज मुझे जिलाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। इस खुशी में आज हम समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हमारे राजनीतिक मार्गदर्शक पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। हम सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों ही विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी की जीत दिलाना सुनिश्चित करेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी महंगू मरकाम, महेंद्र नेताम, श्यामलाल नेताम, दयलुराम सेठिया, मेसिलाल सुरोजिया, पियाचरण मरकाम, चरणसिंह मंडावी, दुखारुराम नेताम, उमेश नेताम, आसमन नेताम, दयाराम कुंजाम, राकेश कुंजाम समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news