बस्तर

15 माह से फरार गांजा तस्कर एमपी से गिरफ्तार
02-Oct-2022 10:27 PM
15 माह से फरार गांजा तस्कर एमपी से गिरफ्तार

 एक आरोपी पकड़ा जा चुका है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 अक्टूबर।  गांजा तस्करी का 15 माह से  फरार आरोपी को बस्तर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 2 जून 2021 को चौकी बकावंड के द्वारा अवैध गांजा तस्करी की सूचना पर ग्राम मसगांव में अवैध गांजा तस्करी पर रेड कार्यवाही किया गया था। जिस दौरान एक बोलेरो वाहन  क्रमांक-सीजी - 04, एचए 8193 में 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।

घटनास्थल से अभियुक्त हाकम सिंह उर्फ  राखा निवासी विदिशा मध्यप्रदेश की गिरफ्तारी हुई थी, किंतु मामले का एक अन्य अभियुक्त रोहित चौबे उर्फ चौबे लंगड़ा निवासी विदिशा घटना कारित कर फरार हो गया था। चूंकि मामले में चौकी बकावण्ड के द्वारा धारा 20-(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर, अनुसंधान में लिया गया था और  आरोपी हाकम सिंग को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था।

 मामले में दौरान अनुंसधान के आरोपी रोहित चौबे की पता साजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि संदेही विदिशा में उपस्थित है। सूचना पर उपनिरीक्षक टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर, पतासाजी हेतु मध्यप्रदेश रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा विदिशा में उदयनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित चौबे विदिशा (मध्यप्रदेश) का होना बताया। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आरोपी हाकम सिंह उर्फ राखा के साथ गांजा तस्करी करने जून 2021 में ओडिशा की ओर आया था।
वापसी के दौरान मसगांव में पुलिस के द्वारा गांजा रेड करने के दौरान मौका देखकर, घटनास्थल से फरार हो गया था और मध्यप्रदेश में जाकर, लुक छिपकर रहा रहा था एवं जून 2021 में गांजा तस्करी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी रोहित चौबे को मध्यप्रदेश से जिला बस्तर लाकर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

 


अन्य पोस्ट