कोण्डागांव

बूथ स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा शुरू
02-Oct-2022 10:29 PM
बूथ स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा शुरू

कोण्डागांच, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस भवन कोंडागांव में उनके छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित करने के पश्चात कोंडागांव विधानसभा के ग्राम बम्हनी से प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम के नेतृत्व में बूथ स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया।
 
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देश की एकता अखंडता अक्षुण्ण रखने का प्रण लिए यह यात्रा प्रदेश के सभी बूथों में पहुंचेगी और नफरत की राजनीति की छोडक़र प्रेम एकता अखंडता सद्भाव व भाईचारे का संदेश पहुंचाएगी।

 कन्याकुमारी से कश्मीर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा की तर्ज पर पूरे छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया है, यह यात्रा राहुल गांधी की पदयात्रा समापन श्रीनगर पहुंचने तक निरंतर आयोजित की जाएगी, जो प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र तक पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान आमजनता के साथ संवाद करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराते हुए राज्य की भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ग्रामीण द्वारा ग्राम बम्हनी कारसिंग व इसलनार में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व छग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम ने किया,  वहीं शहर कांग्रेस के द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से महात्मा गांधी वार्ड तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news