कोण्डागांव

भाजपाइयों ने गांधी- शास्त्री को किया याद
02-Oct-2022 10:29 PM
भाजपाइयों ने गांधी- शास्त्री को किया याद

कोण्डागांव, 2 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा केंद्र नेतृत्व के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक विनयराज के नेतृत्व में स्टेडियम ग्राउंड, भाजपा कार्यालय, डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के समीप साफ सफाई कर गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई गई। इसके साथ ही जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे भी शामिल रहे। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा,मनोज जैन, ओमप्रकाश टावरी, जसकेतु उसेंडी, जैनेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सुराणा, संतोष पात्र, संजय मोदी, ललित देवांगन, बंटी नाग, महेंद्र पारख, हर्ष ढिल्लन, नानू सेन, यतींद्र सलाम, धनसूदास, अशोक ब्रम्ह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news