धमतरी

गोबर लेप से तैयार होगा 30 फीट का रावण, 5 को मनेगी विजयीदशमी
03-Oct-2022 3:48 PM
गोबर लेप से तैयार होगा 30 फीट का रावण, 5 को मनेगी विजयीदशमी

धमतरी, 3 अक्टूबर। नवरात्र महोत्सव के बीच नगर निगम प्रशासन दशहरा महोत्सव की तैयारियों में जुट गया है। इस साल रावण के पुतले की हाइट 5 फीट और ऊंची कर दी गई है। पहली बार पुतले को हुबहू मिट्टी की प्रतिमा की तरह तैयार किया जाएगा।
5 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) पर्व हैं। इसके लिए रामलीला मैदान में प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। इस साल 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण की हाइट में 5 फीट की बढ़ोत्तरी की गई हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक रावण का पुतला तैयार करने के लिए 44 हजार रुपए में ठेका दिया गया हैं, जिसे अछोटा निवासी पेंटर रेणुकांत तैयार कर रहा हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे मिट्टी की प्रतिमा की तरह ही हुबहू गोबर की लेप से तैयार किया जाएगा। इसकी बनावट और साइनिंग विशेष आकर्षक होगी। रंगारंग आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। ताहिर फटाका को 50 हजार रुपए में आतिशबाजी प्रदर्शन का काम सौंपा गया है। कोलियारी की आदर्श रामलीला मंडली का मंचन होगा। इस एवज में प्रोत्साहन स्वरूप कलाकारों को 10 हजार रुपए दिया जाएगा।

जगह-जगह होगा रावण दहन
दशहरा मैदान में विजयादशमी के नगर उत्सव के अलावा शहर में जगह-जगह विभिन्न समितियों की ओर से भी रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है।  शांति चौक कालिका मंदिर, एफसीआई चौक, विवेकानंद नगर, सोरिद, गोकुलपुर आदि बस्तियों में भी युवाओं की टोली दशहरा महोत्सव की तैयारी में जुटे हुए है।


अन्य पोस्ट