राजनांदगांव

गरबा की धूम, प्रतिदिन पुरस्कारों की बौछार
03-Oct-2022 3:50 PM
गरबा की धूम, प्रतिदिन पुरस्कारों की बौछार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
नवरात्रि पर्व पर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित गरबा उत्सव की धूम बनी हुई है। यहां अतिथ्यिों से लेकर महिला व पुरूषों सहित युवक युवतियां व बच्चे भी जमकर गरबा खेल रहे हैं। नवरात्रि पंचमी के दिन रास गरबा उत्सव के मुख्य अतिथि बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाअध्यक्षा खूबचंद पारख व कलेक्टर डोमन सिंह थे। उनके साथ एडीएम सीएल मारकण्डे व डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा व एसडीएम अरूण वर्मा सहित तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता अपनी फेमली सहित उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा नवरात्रि पंचमी की अतिष्ठात्री देवी मां स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गई तथा ज्योति प्रज्जवलन कर गरबा उत्सव का शुभांरभ किया गया।

इस दौरान डॉ. पुखराज बाफना, सुशील पसारी, उमेदचंद कोठारी, नंदकुमार अग्रवाल, शारदा तिवारी,  शोभा चौरसिया,  कंचन चौबे,  शोभा शर्मा, ताहिरा अली, निर्मला पसारी, शोभा चौरसिया, शोभा शर्मा, मोना अग्रवाल,  ज्योति माखीजा, कृतिका तेजवानी,  साहिबा गाजी, बृजकिशोर सूरजन, राजा माखीजा, संजय सिंगी,  प्रकाश साखला,  संतोष लोहिया,  अशोक पवार,  तरनदिप अरोरा, मुकेश चौबे, राजकुमार शर्मा आदि ने माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित की।

लायन गरबा के चेयरमेन राजा माखीजा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित गरबा उत्सव में सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए  पुरूषों में सागर वडेर व हर्षल ठाकुर तथा महिलओं में मंजूरानी साहू व चंदा सोनी को गिफ्ट हेम्पर का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं बच्चों में  गिरीश साहू व बादल रंगहाटे सहित भाविका चांदवानी व दीपिका ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ट गरबा में गोपाल सोनी व विक्रांत मोहबे तथा निशा वामन सहित हेमा चंद्रवंशी को गिफ्ट हेम्पर से पुरस्कृत किया गया। वहीं बालको में प्रमेय सेठिया व शौर्य सोनी पुरस्कृत हुए। बच्चों में बेस्ट गरबा के लिए दिव्या साहू सौम्या तिवारी अनन्य वासनिक व अर्नव शर्मा को पुरस्कार से नवाजा गया।

गरबा उत्सव समिति के कोषाध्यक्ष संतोष लोहिया ने बताया कि सांत्वना पुरस्कारों में कृष्णा रेकवार, विद्या पटेल,  सृष्टि पटेल,  आरूषि वर्मा,  पूजा वैष्णव, अंजली साहू,  प्रिया तमेश्वर,  पूर्वी यादव, लांची उपाध्याय व शीतल राठौर सहित बच्चों में श्रेया सोनी,  जानवी सिन्हा,  अन्या जैन, दीया सिन्हा, आरव मोटवानी अनेय मोटवानी,  दीपिसा आर्या  जैन, तोषी कोटक, रानी सोनी, रिही सिद्धी सिन्हा के नाम शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news