महासमुन्द

गांधी-शास्त्री जयंती पर शहर से लेकर गांवों तक विविध आयोजन
03-Oct-2022 4:54 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर शहर से लेकर गांवों तक विविध आयोजन

महासमुंद, 3 अक्टूबर। रविवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर से लेकर गांवों तक विविध गतिविधियां आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रैली, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने गांधी और शास्त्री के कार्यों और विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बागबाहरा में गांधी और शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने पदयात्रा किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण, शहर व कोमाखान ने रेलवे स्टेशन चौक बागबाहरा से कृषि उपज मंडी बागबाहरा तक पदयात्रा की। इसके बाद संसदीय सचिव कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी व शास्त्री के कार्यों, विचारों और जीवनी को याद कर उनके बताए मार्गों पर चलने की बात कांग्रेसियों ने कही। इस दौरान संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, कृषक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति बसंता ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमाखान संतोष पटेल, पिथौरा करण दीवान,एल्डरमैन नवनीत सलूजा के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिले के ग्राम पंचायत डोगरीपाली में कल रविवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों व योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भुवनेश्वर मलिक, ललित मुखर्जी, कुंजराम पटेल, मनोज यादव, महेश मलिक, लोकेश यादव, कृष्णा मलिक, राज, दिनेश, रितेश, योगेश, सुमीत यादव, तरूण व आनंद भोई के साथ अन्य मौजूद थे।

ग्राम बिरकोनी स्थित नेहरू स्मृति विद्यालय में महात्मा गांधी की 153वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन मनाया गया। सभी शिक्षकों ने गांधी व शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान, विचार और जीवनी के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। इस के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल में महात्मा गांधी के जीवनी पर बच्चों ने भाषण, गीत, कविता प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सरस्वती यदु, रमा यादव, पूर्णिमा चंद्राकर, तेजेश्वरी, भारती यादव, गोदावरी निषाद, भारती चक्रधारी, विनम्रता सेन, खेमिन साहू आदि मौजूद थे।

भाजपा किसान मोर्चा ने कोमाखान मंडल के ग्राम बोइरगांव में रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत गांव के मुख्य चौक राधा कृष्ण मंदिर परिसर व दुर्गा मंडप सहित सभी चौक.चौराहों की सफाई की गई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ गांधी चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने कहा स्वच्छ भारत का सपना गांधी जी ने ही देखा था। इसलिए गांवों से लेकर शहर में स्वच्छता के प्रति सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य लोचन पटेल, चेतन साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर चन्द्राकर,शक्ति केंद्र हाथीबाहरा महामंत्री चिनीलाल यादव, इंद्रा पटेल, लोकनाथ यादव मौजूद थे।

बागबाहरा में आर्ट आफ  लिविंग परिवार ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 6.30 बजे से साप्ताहिक सेवा अभियान चलाया। इसकी शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री का दिया नारा जय जवान जय किसान के साथ हुई। साथ ही गांधी और शास्त्री के कार्यों,  योगदान और विचारों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद वार्ड 2 शांतिनगर के खेल मैदान में पेड़ों की छंटाई, घांस की कटाई के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नंदकुमार ध्रुवंशी, सुरेश महंती, सुभाष वर्मा, रामकुमार साहू, भोपाल नायक, विद्या प्रसाद चंद्राकर, विवेक जैन, चंद्रशेखर चंद्राकर, शिखर व युवराज के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news