रायपुर

चोरी की सायकल बेचने निकला था गिरफ्तार, 5 जब्त
03-Oct-2022 5:03 PM
चोरी की सायकल बेचने निकला था गिरफ्तार, 5 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। खम्हारडीह  के अलग-अलग स्थानों से सायकल चोरी करने वाले गगन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 28 हजार रुपए की पांच सायकिलें बरामद हुई। गगन इन सायकिलों को बेचने निकला था।

पुलिस के अनुसार रविवार को  एक युवक भावना नगर स्थित पुराना हाउसिंग बोर्ड  कालोनी के क्षपास सायकल बेचने की ग्राहक तलाश रहा था। इस  सूचना पर  खम्हारडीह पुलिस टीम  मौके पर जाकर युवक को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में उसने ने अपना नाम गगन सिंह जाट निवासी भावना नगर खम्हारडीह  का  बताया।

कडाई बरतने पर  सायकल को चोरी का होना बताया। उसने खम्हारडीह क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से कुल 5 और  सायकल चोरी करना बताया गया। गगन  कीे निशानदेही पर सभी  सायकल  कीमत 28 हजार रुपए जप्त कर धारा 41(1+4),379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news