रायपुर

सरकार ने दी छुट्टी, निगम सातों दिन काम ले रहा
03-Oct-2022 5:08 PM
सरकार ने दी छुट्टी, निगम सातों दिन काम ले रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम के अफसरों की मनमानी का मामला सामने आया है जिसकी वजह से अब नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। दरअसल एक आदेश जारी किया गया है जिसमें छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। सरकार ने सप्ताह के 5 दिनों तक सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने का सिस्टम लागू किया है। शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार छुट्टी होती है मगर रायपुर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों से शनिवार और रविवार को भी काम लिए जाने का स्थाई आदेश जारी कर दिया गया है।

यह आदेश रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त की तरफ से जारी किया गया है इसमें चार व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि एक-दो दिन की बात होती तो इसका विरोध नहीं किया जाता मगर स्थाई आदेश होने की वजह से अब कर्मचारियों के बीच गुस्सा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news