दन्तेवाड़ा

नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की धूम
03-Oct-2022 8:41 PM
नवरात्रि पर गरबा-डांडिया की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 3 अक्टूबर।
नवरात्रि  पर इन दिनों पूरा नगर माता के पूजा में भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की गई।

नौ दिन तक चलने वाले इस त्यौहार अब समाप्ति पर है। प्रतिदिन पंडालों में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। रिक्रीएशन क्लब में डांडिया गरबा की धूम मची हुई है। शाम होते ही युवक-युवतियॉ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करने पहुॅच रहे है। बालिकाओं-महिलाओं द्वारा गुजराती धुनो व फिल्मी गानो पर गरबा किया जा रहा है। नन्हें-मुन्ने बच्चो से लेकर महिलाएं व पुरूष भी गरबा का आनंद ले रहे हंै।

आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर, मंगल भवन, हाईटेक कॉलोनी में भी महिलाएं युवतियां गरबा डांडिया कर रही है। इसके अलावा हाइटेक कॉलोनी में दुर्गा पूजा समिति विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता जिसमें चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान, म्यूजिकल चेयर, प्रतियेागिता का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट