धमतरी

सिहावा विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने सोनू चौहान
04-Oct-2022 3:32 PM
सिहावा विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने सोनू चौहान

विधायक सहित कांग्रेस जनों ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी,  4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें युवा कांग्रेस के धमतरी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी निर्वाचित हुए। वहीं सिहावा - नगरी क्षेत्र के प्रमोद कुंजाम जिला उपाध्यक्ष, किशन गजेन्द्र जिला महासचिव, प्रेमांशु प्रजापति जिला महासचिव निर्वाचित हुए।

ज्ञात हो कि इस वर्ष युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - उपाध्यक्ष, महासचिव,जिला स्तर के पदाधिकारी एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई थी।
इसी कड़ी में सिहावा विधानसभा से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रुप में जुनैद रजा (सोनू चौहान) निर्वाचित हुए। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष(ओपन) प्रदीप सोन,विधानसभा उपाध्यक्ष (ओबीसी) तेजेन्द्र भट्ट एवं विधानसभा महासचिव महेन्द्र पाण्डेय निर्वाचित हुए। 

सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू चौहान ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते हुए चुनाव में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं युवा साथियों के प्रति आभार जताया है। 

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा से हमें जो दिशा निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाते हुए छत्तीसगढ़ एवं देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पाधिकारियों को सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव,पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष गण भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डीहू राम साहू, अखिलेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि रूद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, नारद ध्रुव, सुरेन्द्र धनंजय, वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसे साहू, दउवा लाल देवांगन,अमृतलाल नाग, उत्तम गोलछा, किशन मगेन्द्र, करण चंद्राकर,कैलाश जैन, गोपी कृष्ण लाहौरिया, रवि ठाकुर, भानेंद्र ठाकुर,राजेन्द्र सोनी, कमलेश मिश्रा,प्रकाश गोलछा, जावेद मेमन,गगन नाहटा, भरत निर्मलकर,नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर,छबि ठाकुर, अनवर रजा, सचिन भंसाली, पीके राजन, मिलेश्वर साहू पंकज ध्रुव,निश्चल लाहौरिया,वेदराम साहू, रामकुमार सरोज, पिंकी यदु,छबि लाल सिन्हा, नीरज साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय मनोज साक्षी, मीना बंजारे, जनपद सदस्य उमेश देव,पन्ना ध्रुव,भरत लहरे,अय्यूब खान,मनीष तिवारी, सलमान रजा, आदित्य तिवारी, सत्यम भट्ट, आदित्य ठाकुर सहित कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news