महासमुन्द

शहर से लेकर गांव के लोगों को याद आये बापू-शाी
04-Oct-2022 4:40 PM
शहर से लेकर गांव के लोगों को याद आये बापू-शाी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 4 अक्टूबर।
भाजपा मंडल बागबाहरा शहर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी और लाल  बहादुर शास्त्री को याद कर नमन किया। इसके तहत भाजपा मंडल बागबाहरा शहर के प्रत्येक बूथ में गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर श्रद्धासुमन  अर्पित कर सफाई अभियान चलाया।

इसके तहत बागबाहरा रेलवे स्टेशन परिसर में मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नरेश चन्द्राकर, जिला  पंचायत सदस्य अलका चन्द्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आबिद खान, जिला उपाध्यक्ष किसान  मोर्चा संजय मालवे, शिवा साहू, अतुल बुराण्डे, खूबचन्द साहू, नरसिंग, जग्गू, गुड्डू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की। साथ ही इस दौरान  गांधीजी और शास्त्रीजी के कार्यों और विचारों को याद किया।

बागबाहरा वार्ड क्र. 6 स्थित साहू समाज के सामाजिक भवन में समाज के प्रतिनिधियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया और उनकी जीवनी, विचारों और योगदान को याद किया। इस दौरान तहसील साहू  संघ अध्यक्ष भेखलाल साहू, सुरमाल साहू समाज अध्यक्ष देवेश साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष प्रेम साहू आदि मौजूद थे।
बसना में गांधी जयंती के अवसर पर स्व.जयदेव सतपथी कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य,  प्राध्यापक और स्टूडेंट्स ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

महासमुंद में गांधी  और शास्त्री की जन्मजयंती के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व पार्षदों ने सराफा बाजार स्थित महात्मा गांधी एवं भलेसर  रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण तथा माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद हफीज़ कुरैशी, मनीष शर्मा, महेन्द्र जैन, मुन्ना देवार, डमरूधर मांझी, राहुल चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, सीताराम तेलक, रामकुमार साहू, उमेश महानंद सहित नागरिक उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news