सरगुजा

गांधी-शास्त्री जयंती पर किसान जवान सम्मान व खादी खरीदी को प्रोत्साहित
04-Oct-2022 4:43 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर किसान जवान सम्मान व खादी खरीदी को प्रोत्साहित

भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने लगाया स्टाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 4 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा व प्रकोष्ठ ने अनेकों कार्यक्रम किए।
 

इसी तारतम्य में आज भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा के अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में किसान मोर्चा द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर किसान,जवान सम्मान व खादी खरीदी को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने हेतु स्टाल 2 से 3 अक्टूबर तक लगाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव,भाजपा वरिष्ट नेता अनिल सिंह मेजर ,भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ,पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी,किसान मोर्चा जिला प्रभारी अम्बिकेश केसरी,विनोद हर्ष, डी.के.पुरिया,प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अनिल जायसवाल, अनिल तिवारी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ।

किसान जवान सम्मान के कार्यक्रम में सर्वप्रथम देश की सुरक्षा से सेवानिवृत्त सूबेदार हवलदार व गांव के वरिष्ठ किसानों के द्वारा भारत माता , महात्मा गांधी जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें हवलदार ऋषिकेश उपाध्याय, हवलदार सुकेश कुमार, सूबेदार सुबोध जी,हवलदार भीष्म कुमार पांडेय, हवलदार अनिल गुप्ता, हवलदार सत्रुधन विश्वकर्मा और बजरंग यादव,अमर साय, बिफल राम मोहित राम, नान्तु राम, गोबिंद राम,राजेश खितिष मंडल, विशाल राय, गणेश मंडल, आनंद, अशोक, मिखम राम, रामकरण यादव को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा कर रहे जवान व अन्नदाता किसान का सम्मान हमेशा लोगो के जेहन में बना रहे व माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश लोकल फ़ॉर बोकल को महत्व देते हुए खादी ग्राम उद्योग,एवं खादी हैंडलूम का प्रचार प्रसार हो और अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करें आज के खादी खरीदी स्टाल में खादी ग्राम उद्योग,एवं खादी हैंडलूम के कपड़ो का बिक्री लगभग एक लाख से ऊपर हुई।
 

किसान जवान सम्मान कार्यक्रम व खादी खऱीदी को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम में मंच का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व आभार किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अरुण सिंह,विद्यानंद मिश्रा, महाराणा प्रताप वार्ड नं 06 के पार्षद आलोक दुबे,महाबीर वार्ड के पाषर्द हरविंदर सिंह ,पार्षद अजय सिंह,पार्षद प्रेमा नंद तिग्गा,भाजपा जिला मंत्री मधु चौदहा, पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी,उपाध्यक्ष काशी केसरी,अनुज एक्का, रामप्रवेश पांडे, किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष हीरा साय, धनंजय द्विवेदी,संभु सोनी,सुनील बघेल,धर्मेन्द्र जायसवाल, सर्वेश तिवारी,अभिषेक सिंह देव, छोटे लाल माथुर,अमित पटेल, दिवश दुबे,मनीष सिंह,मनोज प्रसाद,संजू कश्यप,दुर्गा शंकर दास सहित भाजपा सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सामिल रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news