रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर। नगर निगम ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की तैयारियां शुरू कर दी है। इंडोर स्टेडियम में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे इन खेलों की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने खिलाडिय़ों को उचित मंच देने छत्तीसगढिय़ा ऑलम्पिक आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही इसका आयोजन शहरों में भी किया जाएगा।
इसी के मद्देनजर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके साथ चार सदस्यीय टीम बनाई है। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें अंचल के 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। गिल्ली डंडा, पि_ुल, संखली, लंगड़ी दौड़, खो - खो, कब्बडी, रस्सा कसी और बांटी जैसे खेल दल बनाकर खेले जाएंगे। वहीं बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी दौड़ जैसे एकल खेल भी होंगे।इसका आयोजन चरणबद्ध तरीके से राजीव युवा मितान के माध्यम से किया जाएगा। पहले वार्ड और जोन स्तर पर आयोजन होगा। वार्डों और जोनों में खेलों का आयोजन का सम्पादन राजीव युवा मितान द्वारा किया जाएगा।इसके बाद शहर, जिला,सम्भाग एवं राज्य स्तर पर आयोजन होगा।