दन्तेवाड़ा

पांडिचेरी से कटेकल्याण पहुंचे फ्रांसीसी पर्यटक
04-Oct-2022 10:22 PM
पांडिचेरी से कटेकल्याण पहुंचे फ्रांसीसी पर्यटक

दंतेश्वरी देवी के किये दर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 4 अक्टूबर।
जिले के कटेकल्याण स्थित मांं दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के मौके पर पांडिचेरी से फ्रांसीसी पर्यटक पहुंचे। उन्होंने माता दंतेश्वरी मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट को देखकर आश्चर्य जताया। इसके पश्चात दंतेश्वरी देवी के दर्शन किए। दर्शन के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

पर्यटकों ने बताया कि वे हैदराबाद में रुके हुए हैं। वे किसी कार्य से जगदलपुर जा रहे हैं। विदेशी सैलानियों ने मांं दंतेश्वरी यूथ ऑर्गेनाइजेशन, पुजारी पारा- कटेकल्याण के आयोजन की सराहना की। उन्होंने आर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ फोटोग्राफी भी की। वहीं छोटे बच्चों को मिष्ठान्न हेतु रूपये भी दिए।

नवमी पर हवन अनुष्ठान
मंदिर परिसर में नवरात्रि के महानवमी तिथि के मौके पर हवन संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली। उसके पश्चात भंडारा आरंभ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट